Dehradun: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में आज छात्रसंघ चुनाव हो रहा है। इसके लिए 14 बूथों पर कुल 8776 छात्र-छात्राएं अपने मत का प्रयोग करेंगे। बिड़ला परिसर में दो बजे तक चुनाव मतदान होगा। दो बजे बाद मतगणना और सांय पांच बजे बाद चुनाव परिणाम घोषित होंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर बिड़ला परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
चुनाव मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हों इसके लिए मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एमसी सती द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र किसी भी संगठन की ऐसी प्रिंटेड सामग्री का उपयोग न करे जिससे संगठन की पहचान उजागर हो। उन्होंने सभी छात्र संगठनों, छात्रों से पूर्व में दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा।
Success Pages News Portal