सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
Dehradun: देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्रधारा में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की सहस्रधारा पोस्ट से टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।