News Portal

प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट

Dehradun: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। आठ जून से शुरू हुए एसआईआर के तहत प्रदेशभर में कुल 9,41,685 वोट काटे गए हैं। जबकि प्री-एसआईआर के दौरान व इससे पहले 4,53,459 वोट काटे गए थे। प्री-एसआईआर और एसआईआर के मिलाकर कुल 13,95,144 वोट कटे हैं।

डॉ. पुरुषोत्तम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आठ जून को जब एसआईआर शुरू किया गया था, उस वक्त राज्य में 79,60,762 मतदाता थे। 14 जुलाई को जब ड्राफ्ट सूची जारी हुई तो इनमें से 8,26,977 वोट कट गए। 14 जुलाई को प्रदेश में 71,33,785 मतदाता बचे। इसके बाद आपत्तियां दाखिल करने, विसंगतियों की सुनवाई का निस्तारण 14 जुलाई से 28 सितंबर के बीच हुआ, जिसमें 1,04,708 मतदाता और कम हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.