News Portal

बागेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, उरेडा अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बागेश्वर: बागेश्वर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी की इस गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिले में उरेडा कार्यालय में उनके सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट काफी समय से लंबित पड़ी हुई थी। आरोप था कि परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता की चार फाइलें कार्यालय में अटकी हुई थीं, जिसके एवज में आरोपी अधिकारी ने कुल 40 हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और भ्रष्ट अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.