धामी सरकार की अग्निवीरों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी
Dehradun: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अग्निवीरों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। सरकार ने रिटायर हो रहे अग्निवीर युवाओं को पहले ही समूह ग की नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया है। अब एक बोर्ड बनाकर रिटायर हो रहे सभी अग्निवीरों का पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा।