उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है ईगास,लोक पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम
बीएसएनके न्यूज संवाददाता / देहरादून डेस्क। उत्तराखण्ड के लोक पर्व ईगास बूढ़ी दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। ईगास अवसर पर देवभूमि सामाजिक एवं जन विकास सांस्कृतिक संस्था और भाजपा नेता रणजीत सिंह भण्डारी द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अथिति द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात मुख्य अथिति द्वारा जन सभा को सम्बोधित करते हुये उत्तराखण्ड के लोक पर्व ईगास की सभी प्रदेश वाशियों को शुभकामनाये दी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आयोजित कार्यक्रम को उत्तराखण्ड की संस्कृति मूल जड़ो से जुड़ा हुआ बताया। ईगास जैसे लोक पर्व हमारी संस्कृति को जीवित रखे है और हमे अपनी संस्कृति की जड़ो से जोड़े रखते है।
भाजपा नेता रणजीत सिंह भण्डारी ने सभी प्रदेशवासियों को इगास बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रदेशवाशियो के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की । रणजीत सिंह भण्डारी ने बताया की उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है ईगास पर्व।
उत्तराखण्ड के लोक पर्व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतिबिम्ब है। रणजीत सिंह भण्डारी ने सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी टीम ,मुख्य अथिति एवं गढ़मान्य व्यक्तियों का धन्यवाद दिया।
सांस्कृतिक आयोजन में संस्कृति विभाग के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ नन्दा देवी राजजात का सजीव मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में समयानुसार ईगास के अवसर पर खेला जाने वाला भेलो खेला गया।
इस मौके पर देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित, महामंत्री सतेंद्र नेगी, विवेक कोठारी, गणेश सिलमाना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।