News Portal

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास खाई में गिरा यात्री

केदारनाथ  : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से आगे छौड़ी गधेरे के पास सोमवार सुबह एक यात्री के खाई में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और आपदा राहत दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब 10:06 बजे मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सोनप्रयाग, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड तथा डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र टीम गौरीकुंड को तत्काल सूचना देकर मौके के लिए भेजा गया।

राहत एवं बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर यात्री की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल यात्री के संबंध में अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.