किशोरावस्था में भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
ब्रेस्ट कैंसर को आमतौर पर बढ़ती उम्र की बीमारी माना जाता रहा है, लेकिन अब कम उम्र में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमिता प्रभाकर ने बताया कि उत्तराखंड में महज 16 वर्ष की एक किशोरी में भी ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि हुई है। यह मामला इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत की ओर इशारा है।