News Portal

हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश; जयकारों से गूंजते धाम…अद्भुत अहसास कराएंगी ये खास तस्वीरें

Dehradun: अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही आज उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। कपाटोद्घाटन के सैकड़ों लोग साक्षी बने। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। पीएम मोदी के नाम से धामों में पहली पूजा हुई।

वहीं कपाटोद्घाटन के मौके पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों को चारधाम यात्रा की बधाई दी। कहा की सुगम यात्रा के लिए सभी प्रकार की तैयारी हो चुकी है। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए भी लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम मां गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम मां गंगे के जयकारो से गूंज उठा।

Gangotri-Yamunotri Dham Doors opened first puja was done in the name of PM Modi flower shower from helicopter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा श्री गणेश हो गया है।
Gangotri-Yamunotri Dham Doors opened first puja was done in the name of PM Modi flower shower from helicopter

कपाटोद्धघाटन के मौके पर मां गंगा के दर्शन के लिए देश के विभिन्न प्रांतो से श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे।
Gangotri-Yamunotri Dham Doors opened first puja was done in the name of PM Modi flower shower from helicopter

यहां श्रद्धालुओं ने मां गंगा की विग्रह मूर्ति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर गंगोत्री मंदिर परिसर को करीब 15 कुंतल फूलों से सजाया गया।
Gangotri-Yamunotri Dham Doors opened first puja was done in the name of PM Modi flower shower from helicopter

अब श्रद्धालु छह माह तक गंगोत्री धाम में मां गंगा की दर्शन कर सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.