भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे बाधित, प्रशासन ने की अपील-मौसम देखकर ही करें यात्रा
Dehradun.: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी, जंगलचट्टी, बनास और बाड़िया सहित कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम द्वारा मार्ग खोलने का कार्य लगातार जारी है। वहीं, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी हेल्गूगाड़ के पास अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।