12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, शोभायात्रा में 40 टीमों ने दिखाई लोक संस्कृति की झलक
Dehradun: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। सर्वे ग्राउंड से गांधी चौक तक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता देखने को मिली। बारिश भी कलाकारों और दर्शकों का उत्साह कम नहीं कर सकी।