पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी
Dehradun: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने रविवार को कैबिनेट बैठक में सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों और डिमॉन्स्ट्रेटर का वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया। पहाड़ी क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों के मानदेय में मैदानी क्षेत्रों की तुलना में अधिक बढ़ोतरी की गई है, ताकि उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।