मसूरी पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, स्कूल में बेटी का एडमिशन कराने आए
मसूरी: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को मसूरी पहुंचे। धोनी के लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंचने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
बेटी का स्कूल में प्रवेश कराने आए
जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी मसूरी स्थित एक स्कूल के समर प्रोग्राम में अपनी बेटी का प्रवेश कराने के लिए आए हैं। धोनी के मसूरी पहुंचने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों और पर्यटकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
लोगों ने उन्हें देखने और उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश की। हालांकि, धोनी हमेशा की तरह बेहद सादगी और शांत अंदाज में नजर आए। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी का मसूरी से विशेष लगाव रहा है। वह समय-समय पर यहां आते रहते हैं। उनके मसूरी दौरे की चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है।