News Portal

प्रश्न पत्र लीक करने वाला आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

Dehradun: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सम-सेमेस्टर परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोपी सहायक प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि हाल ही में आयोजित परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल मिला था, जिसमें शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किये जाने की जानकारी दी गई,  जिसका परीक्षा पूरी होने के बाद मिलान किया गया तो उक्त प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। इसके बाद विवि द्वारा गठित कमेटी की जांच के दौरान भी उक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा परीक्षा से पूर्व छात्रों के पोर्टल व व्हट्सअप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा किया जाना प्रकाश में आया। जिसके बाद सहारनपुर निवासी आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता(40) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.