एकल महिला स्वरोजगार योजना, 212 महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए दी गई पहली किस्त की सहायता
Dehradun: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण में 212 नई महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त की सहायता राशि दी गई। वहीं पहले से योजना का लाभ ले रही 276 महिलाओं को दूसरी किस्त के रूप में 1.20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई। यह राशि बुधवार को मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वितरित की गई।