News Portal

बाडयू गांव में घास लेने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, घसीटते हुए खंडहर में ले गया

पौड़ी : गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोट ब्लॉक के बाडयू गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, बाडयू निवासी प्रभा देवी पत्नी मातबर सिंह अपने पुराने मकान के पास घास लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

हमले के बाद गुलदार महिला को घसीटते हुए पुराने मकान के खंडहर में ले गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है

Leave A Reply

Your email address will not be published.