News Portal

कोतवाली गेट पर प्रेमी को चप्पलों से पीटती रही प्रेमिका

बाजपुर: प्रेम प्रसंग के बाद शादी से इनकार करने के कारण आक्रोशित प्रेमिका ने शनिवार को बाजपुर कोतवाली गेट पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया।

बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कई वर्षों से चल रहा था। युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर बताया जा रहा है। परिजनों के माध्यम से दोनों की शादी की बात भी तय हो गई थी, लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इस पर युवती ने कोतवाली गेट पर उस पर चप्पल बरसा दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.