दून मेडिकल कॉलेज के मेस घोटाले का मास्टरमाइंड लेखाकार निलंबित
Dehradun: दून मेडिकल कॉलेज (जीडीएमसी) के छात्रों की मेस फीस से जुड़े घोटाले का मास्टरमाइंड लेखाकार निलंबित कर दिया गया है। करीब डेढ़ महीने पहले हुए घोटाले में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। निदेशालय स्तर पर की गई जांच में भारी अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई है।
संचालक ने क्यूआर पर दून मेडिकल कॉलेज लिखवाकर छात्रों को बांट दिए थे। इसके लिए संचालक ने छात्रों की कॉलेज को दिए जाने वाले डिमांड ड्राफ्ट भी वापस करवा दिये थे। इसके लिए उसने लेखा अनुभाग के साथ मिलकर डिमांड ड्राफ्ट निकलवाए थे और उसे रद्द करवाकर छात्रों को वापस कर दिया गया था।