गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की समयसीमा बढ़ाई गई, अब जल्दी करा लें सत्यापन, ढिलाई पड़ेगी भारी
रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिले में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि बढ़कर अब 23 अगस्त कर दी गई है। जिले में 20 गैस एजेंसियों के माध्यम से करीब 95,500 गैस कनेक्शन संचालित हैं, जिनमें अधिकांश उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। वहीं अभी भी 13,551 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है।
पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को 23 अगस्त तक शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर एजेंसियां गांवों और अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर भी सत्यापन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे कई कनेक्शन भी हैं, जिनके उपभोक्ता रोजगार के सिलसिले में बाहर या विदेश में रह रहे हैं।