News Portal

जमकर बरसे मेघ, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; देहरादून में कल स्कूलों की छुट्टी

Dehradun: राजधानी देहरादून में देर शाम मौसम ने करवट बदली। शहर में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून और टिहरी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दोनों जिलों में गरज-चमक संग आकाशीय बिजली चमकने बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है। वहीं, प्रदेश के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। डीएम ने कल देहरादून में स्कूल की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

कैम्पटी फॉल में रविवार दोपहर नहाते समय एक पर्यटक अचानक तालाब में गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए मसूरी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पर्यटक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कैम्पटी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि रविवार 16 अगस्त को दोपहर को सूचना मिली कि कैम्पटी फॉल में नहाते समय पानीपत निवासी अजय गौतम (32) तालाब में गिर गया है। अजय गौतम अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ घूमने के लिए कैम्पटी फॉल आया था।

सूचना मिलते ही कैम्पटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को तालाब से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद थाना परिसर के 112 वाहन से उसे मसूरी प्राथमिक चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। थानाध्यक्ष के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटक की तबीयत में कुछ सुधार हुआ, लेकिन चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.