जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन
Haridwar: आयुर्वेदाचार्य और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में ब्लड डोनेशन कैंप की शुरुआत की गई। इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के तमाम योगाचार्यों, वैज्ञानिकों और हजारों साधकों ने आचार्य बालकृष्ण को शुभकामनाएं दी।