मतदाता दस्तावेजों का होगा सख्त सत्यापन, SIR सुनवाई के लिए विभागवार नोडल अधिकारी किए गए तैनात
Dehradun: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रपत्र में विसंगतियों पर मतदाता नोटिस के जवाब में जो दस्तावेज देंगे, संबंधित विभागों से आयोग उनका सत्यापन कराएगा। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में बैठक लेते हुए विभिन्न विभागों के निदेशक एवं उच्च अधिकारियों को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया।