BAGWANPUR : टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स ने स्वामी भारती को रोका
भगवानपुर BAGWANPUR के डाडा जलालपुर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। पुलिस के समझाने पर स्वामी दिनेश आनंद भारती नहीं माने। वह डाडा जलालपुर गांव से तीन-चार ट्रैक्टर ट्राॉलियों और बाइक सवार युवकों को लेकर निकले। यहां भगवानपुर टोल प्लाजा पर भारी भीड़ के साथ पहुंचे स्वामी दिनेश आनंद ने लोगों को संबोधित करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद कांग्रेस विधायक ममता राकेश का पुतला फूंका।