प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास सहित कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक होगी। सचिवालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, शहरी विकास, उद्योग, कार्मिक, परिवहन विभाग के प्रस्तावों को कैबिनेट में चर्चा के लिए रखा जा सकता है।

सीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, तत्काल कार्रवाई के दिए आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग कुलदीप को तत्काल आर्थिक सहायता और ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

संगठनों के नेताओं से मुलाकात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखंड सहित कई संगठनों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है। इस अवसर पर विधायक महंत दिलीप रावत, किशोर उपाध्याय, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल कमिश्नर आनन्द स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, जेसी कांडपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी

dehradun: रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *