डिजी स्टे होटल, होमस्टे, रिसॉर्ट और विला जैसे हॉस्पिटैलिटी व्यवसायों के लिए एआई-संचालित समाधान विकसित कर रहा

Dehradun: उत्तराखंड की एआई-आधारित होटल मैनेजमेंट कंपनी डिजी स्टे ने दिल्ली में आयोजित एआई इंपेक्ट समिट में भाग लेकर राज्य का प्रतिनिधित्व किया। 100 से अधिक देशों से तकनीकी विशेषज्ञ, स्टार्टअप संस्थापक, निवेशक और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए। जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई।

युवा उद्यमी अभिनव गुप्ता का डिजी स्टे होटल, होमस्टे, रिसॉर्ट और विला जैसे हॉस्पिटैलिटी व्यवसायों के लिए एआई-संचालित समाधान विकसित कर रहा है। समिट के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि किस प्रकार एआई तकनीक छोटे और मध्यम स्तर के होटल व्यवसायों को 30% तक राजस्व वृद्धि और संचालन में समय की उल्लेखनीय बचत करने में सहायता कर सकती है। वर्तमान में डिजीस्टे की तकनीक भारत के 25 राज्यों में उपयोग हो रही है। हर महीने हजारों नए उपयोगकर्ता इसके प्लेटफार्म से जुड़ रहे हैं।

अभिनव ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को एआई इनोवेशन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करना है। यह अवसर केवल डिजीस्टे के लिए नहीं बल्कि पूरे राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक वैश्विक मंच पर पहचान बनाने का है।

Check Also

उत्तराखंड में दीपोत्सव की धूम, सीएम धामी ने आवास पर मनाई दीपावली, की सुख-समृद्धि की कामना

Dehradun: त्तराखंड में आज दीपोत्सव की धूम रही। पहाड़ से मैदान तक लोगों ने लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *