News Portal

युवक पर गुलदार ने कर दिया हमला

पोखरी : क्षेत्र के रौता गांव में कथा के लिए मंच तैयार करने में लगे एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। युवक ने हिम्मत दिखाई और बचाव के लिए गुलदार पर डंडे से वार किए। वहीं युवक के साथ काम कर रहे अन्य युवकों ने शोर मचाया तो गुलदार वहां से भाग गया। मगर हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। दिन दहाड़े गांव में गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।

पोखरी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत रौता में 26 अप्रैल से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। खडपड़ा तोक में इसके लिए मंच व पंडाल तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को गांव के युवक मंच तैयार करने में जुटे हुए थे। सुबह करीब दस बजे अचानक झाड़ी से निकलकर गुलदार ने मोहित सिंह (29) पुत्र शिशुपाल सिंह पर हमला कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मोहित के हाथ में डंडा था उसने हिम्मत दिखाई और बचाव के लिए गुलदार से भिड़ गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.