मुख्यमंत्री की फटकार आई काम, गीता के घर नल से पहुंचा जल, हेल्पलाइन पर आई शिकायत पर एक्शन
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद हरिद्वार के शिकारपुर लंढौरा में एक शिकायतकर्ता के घर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने शिकायतकर्ता गीता से वार्ता कर अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पानी पहुंचाने का निर्देश दिए था। सीएम के सख्त तेवर ने न केवल गीता की समस्या दूर कराई बल्कि पूरे गांव को नल से जल मिलने लगा।