News Portal

8वां गणेश उत्सव के दूसरे दिन निपुण सांरग व रजन म्यूजिकल ग्रुप ने भक्तो का उत्साह बढ़ाया

DEHRADUN : श्री महादेव पुत्र गणपति युवा सेवा समिति द्वारा आयोजित 8वां गणेश उत्सव, पूजा स्थल बारात घर लूनिया मौहल्ला में आयोजित 8वां गणेश उत्सव में दूसरे दिन की संध्या में पण्डित अजय नौटियाल जी ने पूजा की उसके बाद भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देते निपुण सांरग (विकासनगर) व रजन म्यूजिकल ग्रुप व हनुमान जी की सुन्दर झांकी।


श्री महादेव पुत्र गणपति युवा सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार (मोनू) ने बताया कि गायक निपुण सारंग ने गणेश महाराज के सुन्दर-सुन्दर भजन गाये व shiv जी के भी भजनों पर वहां बैठ सभी भक्जनों को खूब नचाया व सभी ने भवन संध्या के दूसरे दिन बड़े हष उल्लास के साथ अपनी हाजिरी लगाई तथा उसके बाद गायक कलाकार को सप्रेम भेंट दी गई एवं प्रसाद रूप में भण्डारे का आयोजन किया गया।
इस मौके पर उपस्थित, अमित विरमानी बकसिन्दर सिंह, रवि गुप्ता, दीप शर्मा, हरीश कुमार (हरि) मीत विजन, हनी ओबराय, राकेश गुप्ता, रविन्द्र डोरा (अप्पू) महेश अरोड़ा, राहुल सेमवाल, गौरव, यादव व रवि यादव आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.