परीक्षा केंद्र से पेपर के तीन पेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।

Dehradun: पेपर लीक के मास्टर माइंड हाकम सिंह की गिरफ्तारी की अगली सुबह रविवार को हुई यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा फिर विवादों में आ गई। परीक्षा शुरू होने के 35 मिनट बाद पेपर के तीन पेज सोशल मीडिया में वायरल होने लगे। इससे परीक्षा पर पेपर लीक का साया मंडराने लगा है। इससे सकते में आए आयोग ने एसएसपी दून और एसएसपी एसटीएफ को जांच के लिए पत्र भेज दिया है।

रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में 445 केंद्रों पर सुबह 11 बजे से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शुरू हुए अभी 35 मिनट ही हुए थे कि एक परीक्षा केंद्र से पेपर के तीन पेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। दावा किया गया कि पेपर लीक हो गया है। परीक्षा खत्म होने के बाद जब अभ्यर्थियों ने इससे अपने पेपर का मिलान किया तो उन्होंने इसके सवाल एक जैसे ही पाए। हर केंद्र पर जैमर लगाने वाला आयोग भी इससे सकते में आ गया।आयोग ने मामले में जांच के लिए पुलिस व एसटीएफ को पत्र भेज दिया है। आयोग अपने स्तर से भी इसकी जांच करा रहा है कि जैमर लगा होने के बावजूद पेपर कैसे बाहर आया। आपको बता दें कि शनिवार की शाम को ही एसटीएफ और एसएसपी दून की टीम ने पेपर लीक की हिराक में हाकम सिंह व उसके साथी को गिरफ्तार किया था।

Check Also

गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

Dehradun: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *