News Portal

प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति, आदेश जारी

प्रो.अम्बरीश कुमार महाजन को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। शासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार यह नियुक्ति श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय अधिनियम, 2008 के प्रावधानों के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है।

लोकभवन से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रो.अम्बरीश कुमार महाजन का कार्यकाला पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या 68 वर्ष की आयु पूर्ण होने, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.