News Portal

देहरादून में कल भीषण गर्मी का अलर्ट, सभी सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद

Dehradun: देहरादून जिले में कल सोमवार को अत्यधिक गर्मी और लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते डीएम सविन बंसल ने सभी आंगनवाड़ी केंद्र, शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों (कक्षा 01 से 12 तक) में एक दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया है।

इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में हीट वेव से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.