युवा हो जाएं तैयार…प्रदेश में जिलेवार शिक्षकों के 1649 पदों पर होगी भर्ती

Dehradun: प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 1649 पदों पर भर्ती होगी। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि भर्ती जिलेवार होगी।

शासनादेश के मुताबिक उत्तराखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षा सेवा नियमावली 2012 (यथासंशोधित) में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सहायक अध्यापकों प्राथमिक के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाए। भर्ती प्रक्रिया में कार्मिक विभाग के 25 अप्रैल 2025 के शासनादेश का भी पालन किया जाए।

शिक्षा मंत्री डॉ़ धन सिंह रावत के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2100 पद खाली हैं। इनमें से लगभग 451 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इन पदों को छोड़कर शेष 1649 खाली पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्राथमिक शिक्षकों का जनपद कैडर होने की वजह से भर्ती के लिए जिलास्तर से आवेदन मांगे जाएंगे।

Check Also

उत्तराखंड में दीपोत्सव की धूम, सीएम धामी ने आवास पर मनाई दीपावली, की सुख-समृद्धि की कामना

Dehradun: त्तराखंड में आज दीपोत्सव की धूम रही। पहाड़ से मैदान तक लोगों ने लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *