बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी की प्रेस वार्ता,पैराशूट प्रत्याशियों की उड़ी नींद

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / कोटद्वार डेस्क। चौबट्टाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल की सबसे हॉट विधानसभा सीट बनती जा रही है चौबट्टाखाल सीट से कांग्रेस से बीरोंखाल के ब्लाक प्रमुख राजेश कंडारी ने दावेदारी की है। आज कोटद्वार में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने चौबट्टाखाल विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर 100 से अधिक लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं । कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बेरोजगारी महंगाई और पलायन से स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।

लेकिन इस पर प्रभावी तरीके से रोकथाम की बजाय भाजपा सरकार में घोषणाएं करने में लगी है हालात यह है कि सरकार बनने के बाद मंत्री और स्थानीय विधायक ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं जा पा रहे हैं। अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गांव में जाकर भोली भाली जनता को अपना होने का झूठा आश्वासन दिया जा रहा है उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आमजन का भरोसा अब भाजपा सरकार से उठ चुका है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका लाभ कांग्रेस पार्टी की जीत के रूप में सबके सामने आएगा।

आपको बता दें कि 3 दिसंबर को बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित लगभग 40 ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी ब्लाक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी के साथ-साथ राधा कंडारी सदस्य जिला पंचायत पौड़ी,स्याल्दे ब्लॉक के जयेष्ठ प्रमुख मुकेश भट्ट,पलक ठाकुर पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भाजपा, तथा विकासखंड बीरोंखाल के 15 क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित 40 ग्राम पंचायत प्रधान एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए लगभग 20 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देहरादून राजीव भवन में कांग्रेस की सदस्यता ली थी तो वही ब्लाक प्रमुख राजेश कंडारी ने कहा था कि चौबट्टाखाल विधानसभा की लगातार हो रही अवहेलना से प्रतिनिधियों ने यह कदम उठाया।

जिसका खामियाजा भाजपा को 2022 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा राजेश कंडारी के कांग्रेस में शामिल होने से पैराशूट उम्मीदवारों की नींद उड़ गई है

रिपोर्ट -वीरेंद्र रावत

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *