हरीश रावत ने कांग्रेस की पूर्व सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया

लालकुआं। उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी कांग्रेस पार्टी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता एवँ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मैदान में उतारा है।

इन दिनों हरदा बड़े ही ज़ोरशोर से लालकुआं क्षेत्र में चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार 31 जनवरी को 56- लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत की एवँ जनसंपर्क कर जनसभाओं को संबोधित किया।

हरदा ने सोमवार सुबह 11 बजे छोलाखेड़ा, गोरापड़ाव में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया एवं विशाल जनसभा को संबोधित किया। इसके पश्चात उन्होंने समय-11:45 पर मोटाहल्दू में सीमा पाठक जी के आवास पर चुनावी बैठक को संबोधित किया।

इसके बाद 12:30 बजे हरदा पदमपुर देवलिया, निकट शिव मंदिर बरेली रोड में ग्राम प्रधान रमेश जोशी जी के आवास पर पहुंचे। यहाँ भी उन्होंने कांग्रेस समर्थकों एवँ क्षेत्रवासियों सँग अहम बैठक की।

हरदा यहीं नहीं रुके, इस बैठक के बाद दोपहर 01:15 पर वें जयपुर वीसा गांव, बरेली रोड में ग्राम प्रधान दिनेश आर्या जी के आवास पर पहुंचे और बैठक में शामिल हुए।

वहीं दोपहर 02:00 बजे कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने पीपल फार्म, बरेली रोड में  रुकमणी नेगी जी के आवास पर बैठक को सम्बोधित किया।

उक्त सभी कार्यक्रमों के दौरान लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने कांग्रेस की पूर्व सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया एवँ क्षेत्र की जनता से कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने की अपील की।

कुंवरपुर गौलापार में आयोजित बैठक के दौरान नन्हे बालक प्रणव ने अपने मन के भाव व्यक्त किये। नन्हे बालक प्रणव के विचार सुनकर हरदा ने कहा कि “प्रणव ने मेरे जोश को 4 गुना बढ़ाया है।” उन्होंने नन्हे बालक प्रणव का धन्यवाद भी प्रकट किया।

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *