जिला महासचिव क्षेत्री, उनियाल सहित 60 बूथ अध्यक्षों ने छोड़ी आप पार्टी,थामा कांग्रेस का दामन

बीएसएनके न्यूज / देहरादून डेस्क। आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव संजय छेत्री तथा जिला मीडिया प्रभारी गौरव उनियाल ने आज आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा के साठ बूथ अध्यक्षों के आप पार्टी की सदस्यता छोड़ दी।

इस अवसर पर संजय क्षेत्री ने पार्टी पदाधिकरियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मसूरी राज्य आंदोलनकारियों की धरती है और यहीं से सर्वप्रथम राज्य आन्दोलन की चिंगारी उठने के बाद एक शोला बनी थी। यहां की जनता ने राज्य के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है।

क्षेत्री ने कहा कि लेकिन आम आदमी पार्टी ने यहां भी गोरखपुर,उत्तर प्रदेश से हाल ही में आए हुए व्यक्ति को प्रत्याशी बना कर प्रथक राज्य की अवधारणा का अपमान ही नहीं किया अपितु उक्त प्रत्याशी को स्थानीय व्यक्ति बता कर जनता को गुमराह भी किया है। कार्यकर्ताओं के बीच हकीकत आने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी रोष था।

जिससे आहत हो कर आज आम आदमी पार्टी के साठ बूथ अध्यक्षों सहित पार्टी के जिला महासचिव संजय छेत्री तथा जिला मीडिया प्रभारी गौरव उनियाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उल्लेखनीय है कि संजय छेत्री मसूरी विधानसभा के बूथ प्रभारी भी थे।संजय छेत्री ने बताया कि जल्दी ही बाकी बूथ अध्यक्ष भी पार्टी को अपना इस्तीफा देंगे। इस्तीफा देने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को अपना समर्थन देते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *