प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र,4 लाख नए रोजगार, 500 रुपए का गैस सिलेंडर

बीएसएनके न्यूज डेस्क। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर करीब-करीब सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश के दौरे पर पहुंची है।

इस दौरान उन्होंने वर्चुअल रैली के जरिए देहरादून में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया और कहा कि गैस की कीमते 500 से पार नहीं होगी। बाकी की भरपाई सरकार करेगी। इसके साथ ही 4 लाख रोजगार दिलवाए जाएंगे। वहीं, पर्यटन को बहुत बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए खास पैकेज बनाए जाएंगे औऱ पर्यटन पुलिस पर पदों की भर्ती करके रोजगार बढ़ाए जाएंगे।

वहीं, कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए अपने घोषणा पत्र में कहा कि पर्यटन पुलिस एक अलग फोर्स बनेगी, जिसमें औऱ रोजगार पैदा किए जाएंगे, साथ ही 40 प्रतिशत सरकारी रोजगार में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी औऱ पुलिस विभाग में 40 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

वहीं, सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा मिलेगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी महिलाओं का मानदेय ढ़ेड़ गुना बढाया जाएगा। कमजोर परिवारों की जिन्होंने कोरोना के दौरान अपने परिजनों को खोया है उन्हें सालाना 40 हजार रुपए की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाए गांव-गांव तक पहुंचाई जाएंगी। वहीं, ड्रोन्स के जरिए पहाड़ी इलाकों में दवाइयां पहुंचाई जाएंगी।

कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘चारधाम चार काम’
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र ‘चारधाम चार काम’ की टैग लाइन के साथ जारी किया गया। जिसके तहत कांग्रेस ने जनता से चार वादे किए हैं।

1- गैस सिलेंडर के दाम 500 के पार नहीं होंगे।
2- 4 लाख युवाओं को कांग्रेस रोजगार देगी।
3- 5 लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए मिलेंगे।
4- प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं हर गांव हर घर तक पहुंचेंगी।

देवभूमि से बताया पारिवारिक रिश्ता
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए बताया कि देहरादून से उनके परिवार का पुराना रिश्ता है। ‘कई पीढ़ियों से हम इस प्रदेश में आ रहे हैं। हमने भी यहीं से पढ़ाई की है और मेरे बच्चे भी यहीं से पढ़े हैं,’ उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई रोकना हमारे हाथ में नहीं, लेकिन राहत देना हमारे हाथ में है।

वर्चुअल रैली में केंद्र सरकार पर बोला हमला
वहीं, देहरादून में वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि, “इन्होंने डबल इंजन की सरकार का वादा किया लेकिन आज स्थिति ये बना दी है कि पेट्रोल डीजल इतना महंगा है कि इनका ही इंजन ठप हो गया है।

 

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *