लालकुआं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हॉट सीट बनी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों जबरदस्त चुनाव प्रचार विभिन्न दलों द्वारा किया जा रहा है। इसी बीच लालकुआं विधानसभा प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई है, जहां से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं। लालकुआं से लेकर व बरेली रोड लेकर चोरगलिया तक वह जनता से मिलकर कॉन्ग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे हैं।
14 फरवरी को मतदान होने हैं, लेकिन उससे पहले आज हरीश रावत ने भाजपा के हल्द्वानी पूर्वी के मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता ललित प्रसाद आर्य को कांग्रेस ज्वाइन कराते हुए बड़ा झटका दे दिया है। वह अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।
इस दौरान कई पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित भारी संख्या में लोगों ने कॉन्ग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। गौलापार के लक्षमपुर में आज ललित प्रसाद आर्य कि कांग्रेस में जॉइनिंग हो गई है, जो कि भाजपा के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस की रीति नीति और हरीश रावत से प्रभावित होकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद आर्या ने कांग्रेस ज्वाइन की है।
Success Pages News Portal