काँग्रेस के कुनबे में दिन-ब-दिन हो रहा इज़ाफ़ा, शामिल हुए बीजेपी कार्यकर्ता

लालकुआं। उत्तराखंड में आगामी 14 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले काँग्रेस के कुनबे में दिन-ब-दिन इज़ाफ़ा होता जा रहा है। काँग्रेस को मिल रहे अपार जनसमर्थन से पार्टी की ताकत और हिम्मत दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को लालकुआं में क्षेत्र के दमदार प्रत्याशी एवँ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ताओं एवँ समर्थकों ने काँग्रेस पार्टी का दामन थामा। हरदा ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ इन बीजेपी नेताओं का काँग्रेस परिवार में स्वागत किया।

इस अवसर पर बोलते हुए काँग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के राज में उत्तराखंड की जनता पूरी तरह से त्रस्त है। पिछले पांच वर्षों में बीजेपी ने उत्तराखंड को काफी पीछे धकेल दिया है।

उन्होंने उत्तराखंड की जनता से वादा करते हुए कहा कि राज्य में काँग्रेस की सरकार बनने पर आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी आदि तमाम समस्याओं से छूटकारे के साथ ही बड़ी राहत दी जाएगी।

इस अवसर में भारी संख्या में काँग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक एवँ स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *