प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवंत मान को सीएम पद की शपथ लेने पर दी शुभकामनाएं

भगवंत मान ने पंजाब के नए सीएम की शपथ ले ली है। विभन्न राजनीतिक दलों ने भगवंत मान को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवंत मान को सीएम पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी। कहा कि पंजाब के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर भगवंत मान को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। केजरीवाल ने लिखा कि उन्हें विश्वास है कि मान के नेतृत्व में पंजाब में खुशहाली लौटेगी। खूब तरक्की होगी। लोगों की समस्याओं का समाधान होगा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भगवान आपके साथ है। पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक्की, भाईचारे और नए नजरिये की फसल ख़ूब लहलहाएगी।

Check Also

पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना

Haridwar: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर गुजरात के गांधीनगर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *