मीरानगर की गली नंबर 14 में एक घर के भीतर गुलदार घुस आया था। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गुलदार के हमले में ऋषिकेश रेंजर के घायल होने की सूचना के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वनकर्मियों को सतर्क रहते हुए गुलदार को तय समय के भीतर पकड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में एक नियमित पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सुंदरी कंडवाल भी मौजूद थीं।

आईडीपीएल और जंगल से सटे होने के कारण मीरानगर क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता लगातार बनी है। यहां स्थानीय लोग गुलदार के आने कारण प्रमुख कारण बड़े नाले और कुत्तों को मानते हैं। लोगों का मानना है कि गुलदार इस नाले में पानी पीने और कुत्तों को निवाला बनाने के लिए आता है।
Success Pages News Portal