पेड़ों के कटान के मामले में जिलाधिकारी ने चार राजस्व कर्मचारियों को निलंबित

देहरादून : देहरादून में विकासनगर के एनफील्ड टी कंपनी में अवैध निर्माण और पेड़ों के कटान के मामले में जिलाधिकारी ने चार राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस मामले में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार पर भी मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि विकासनगर तहसील के ग्राम सलियावाला के एनफील्ड टी कंपनी में अवैध रूप से भवनों और दुकानों के निर्माण और पेड़ों के कटान की शिकायत मिली थी। जिस पर उन्होंने खुद स्थलीय निरीक्षण किया और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व उपजिलाधिकारी विकासनगर को जांच करने के निर्देश दिए थे।

जांच में उक्त मामले में चार राजस्व कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई। जिस पर राजस्व निरीक्षक सरदार सिंह चौहान, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार, राजस्व उप निरीक्षक शोभाराम जोशी और राजस्व उप निरीक्षक जय सिंह सैनी को निलंबित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी विकासनगर की जांच रिपोर्ट में पता चला कि राजस्व उप निरीक्षक जय सिंह सैनी ने अपनी आख्या में बताया कि एनफील्ड टी कंपनी में कोई बाग या पेड़ नहीं है। जब वन विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया तो वहां साल का जंगल मिला, जिससे पता चला कि राजस्व उप निरीक्षक जय सिंह सैनी ने झूठी रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट पर तत्कालीन नायब तहसीलदार पंचम सिंह नेगी जो वर्तमान में सेवानिवृत्त हो गए है ने नियम विरुद्ध अनुमति जारी कर दी। जिस पर सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार पर भी केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Check Also

बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती, दो विदेशी जोड़े भी होंगे शामिल

श्रीनगर: हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *