मौसम विभाग ने 19, 20, 23 और 24 जनवरी को जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अनुमान

Dehradun: जोशीमठ में जारी राहत अभियानों और अध्ययन के लिए आने वाले चार दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 19, 20, 23 और 24 जनवरी को जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, आज कहीं हल्की धूप खिली है तो कहीं बादल छाए हैं। वहीं, हरिद्वार और आस पास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया हुआ था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप खिल गई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन चार तिथियों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से प्रदेश मेें मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 19 और 20 जनवरी को बारिश, वहीं 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रभावित इलाके जोशीमठ में सरकार, शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बनी रहने की संभावनाएं थोड़ी कम हैं, जो राहत की बात है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे जिलों में घना कोहरा छाने और पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है।

Check Also

बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती, दो विदेशी जोड़े भी होंगे शामिल

श्रीनगर: हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *