गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की चयनित झांकी मानसखंड का निरीक्षण किया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला में गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की चयनित झांकी मानसखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने झांकी में सम्मिलित राज्य के कलाकारों को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली उत्तराखंड की कला एवं संस्कृति के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि झांकी का निर्माण उच्च कोटि का किया जाए, जिसमें राज्य की कला एवं संस्कृति की झलक गणतंत्र दिवस परेड में देखने को मिले।

गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष उत्तराखंड की झांकी में मानसखंड के अंतर्गत जागेश्वर धाम, कार्बेट नेशनल पार्क तथा प्रसिद्ध ऐपण कला को प्रदर्शित किया जा रहा है। वर्तमान कुमाऊं क्षेत्र का उल्लेख स्कंद पुराण में मानसखंड के रूप में है। राज्य सरकार गढ़वाल मंडल में होने वाली चारधाम यात्रा की भांति मानसखंड मंदिर माला मिशन के रूप में कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों का चिह्नीकरण करते हुए इनमें आवश्यकता के अनुसार अवस्थापना सुविधाएं विकसित कर रही है।

इससे देशी-विदेशी पर्यटकों को क्षेत्र की समृद्ध पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया जा सकेगा, जिससे राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखंड झांकी के टीम लीडर व संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान, विशेष कार्याधिकारी राष्ट्रीय रंगशाला शिविर रवि पांडे, गुजरात झांकी के टीम लीडर पंकज मोदी उपस्थित थे।

Check Also

बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती, दो विदेशी जोड़े भी होंगे शामिल

श्रीनगर: हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *