DEHRADUN: इकबालपुर शुगर मिल के खिलाफ बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत धरने पर बैठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान धरने में शामिल होने पहुंचे हैं। अधिकतर किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान जहां पदाधिकारियों की लड़ाई चर्चा बन गई वहीं आज बुधवार को पूर्व सीएम हरीश रावत भी सुबह से सोशल मीडिया पर छाए हैं।
मंगलवार को इससे मिल के सामने वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई तो स्कूली बसें भी जाम में फंस गई। इससे स्कूली बच्चों को गर्मी और जाम से भारी परेशानी का सामना करना पड़़ा। इस बीच पुलिस ने वाहनों को साइड कर स्कूली बसों को निकलवाया।
जिस समय पूर्व मुंख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक व अन्य किसान चीनी मिल गेट पर बैठे थे। इस दौरान संचालन को लेकर तीन पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। उनकी मंच पर ही नोकझोंक हो गई। इससे एक बार को धरनास्थल पर गहमा गहमी की स्थिति बन गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
Check Also
कृषि भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन सस्ता, नक्शे पास कराने होंगे आसान
Dehradun: उत्तराखंड में अभी तक कृषि से आवासीय या व्यावसायिक भू-उपयोग परिवर्तन खासा महंगा था। …
Success Pages News Portal