दूधली-मोथरोवाला मार्ग पर आ धमका हाथी

देहरादून के दूधली-मोथरोवाला बाईपास मार्ग पर हाथी आने से हड़कंप मच गया। हाथी वहां से गुजर रहे लोगों के पीछे भी दौड़ पड़ा। कुछ देर बार जब वन विभाग की टीम ने उसे जंगल की ओर खदेड़ा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।सुबह करीब सात बजे सत्तीवाला में एक लंगड़ा हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। हाथी अचानक से मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। इतने में वहां स्कूटी लेकर आ रही एक युवती के पीछे भी हाथी दौड़ा।हालांकि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। लच्छीवाला के रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि लोगों ने हाथी को देखकर जब भागने का प्रयास किया तब हाथी उनके पीछे दौड़ा। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने आतिशबाजी कर हाथी को जंगल में खदेड़ा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी हाथी दिखाई दे तो वन विभाग की टीम को सूचना जरूर दें।

Check Also

बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती, दो विदेशी जोड़े भी होंगे शामिल

श्रीनगर: हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *