रुड़की : रुड़की के भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, एक युवक को हल्की चोट आई है। मंगलवार देर रात की है। तीनों युवक आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। उस समय बाग में नवाब व मोनिश और साजेब रखवाली कर रहे थे। मोनिश और नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए और साजेब कम घायल हुआ। गुलदार ने युवकों पर पंजों और दांतों से हमला कर बुरी तरह घायल किया है। जानकारी मिलने पर परिजनों व ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से दो को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। वन रेंजर विनय राठी ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। गुलदार की तलाश में टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय बाद गुलदार को देखा गया है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
Check Also
बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती, दो विदेशी जोड़े भी होंगे शामिल
श्रीनगर: हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख …
Success Pages News Portal