देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी रफ्तार पर सुनील उनियाल गामा ने जताई नाराजगी

देहरादून: स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी रफ्तार पर महापौर सुनील उनियाल गामा ने जताई नाराजगी। नगर निगम में स्मार्ट सिटी को लेकर महापौर सुनील उनियाल गामा ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने विद्युत लाइनों को भूमिगत करने, पेयजल लाइन, सड़कों की मरम्मत, बारिश के पानी निकासी समेत अन्य कार्यों की प्रगति का हाल जाना।

इसके अलावा उन्होंने राजपुर रोड क्षेत्र में कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
मानसून सीजन से पहले कार्य पूर्ण करने को लेकर महापौर ने अधिकारियों से योजना मांगी है। उच्च अधिकारियों को धरातल पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के भी निर्देश हैं।

Check Also

बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती, दो विदेशी जोड़े भी होंगे शामिल

श्रीनगर: हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *