चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। 29 मई को खिताबी मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी हुई, जिसमें चैंपियन टीम चेन्नई और फाइनल हारने वाली टीम गुजरात को इनामी राशि दी गई। इसके साथ ही कई और अवॉर्ड भी दिए गए।
दो वर्षों की तरह इस साल भी आईपीएल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम की इनामी राशि में भी कोई इजाफा नहीं हुआ है। पिछले साल यह राशि 12.5 करोड़ रुपये थी, जिसे उतना ही रखा गया है।
Success Pages News Portal