देहरादून हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला फ्लाईओवर के निर्माण में अनियमितताओं का आरोप

Doiwala: देहरादून हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला फ्लाईओवर के निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शिकायत की है। कार्यकर्ताओं ने कहा, हर साल मानसून में फ्लाईओवर की एप्रोच रोड दरक रही है।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा, हर साल मानसून अवधि में लच्छीवाला फ्लाईओवर की खामियां सामने आती हैं। कार्यकर्ताओं ने फ्लाईओवर की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों उमेद वोरा, सुनील बर्मन, साकिर हसन, महेश लोधी,अमित सैनी, मुकेश कुमार, उस्मान अली, शाहरूख खान, आरिफ, तेजेन्द्र सिंह, शुभम कांबोज, आशिक अली आदि थे।

Check Also

बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती, दो विदेशी जोड़े भी होंगे शामिल

श्रीनगर: हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *