New Delhi: विश्व कप में लीग राउंड के सभी मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। 45 मैचों के बाद फाइनल अंक तालिका भी सामने आ गई है। टीम इंडिया सभी नौ मैच जीतकर पहले स्थान पर काबिज है। वहीं, नीदरलैंड सातवीं हार के बाद सबसे नीचे 10वें स्थान पर रहा। 15 नवंबर से नॉकआउट दौर के मुकाबले शुरू होंगे। इस दौरान दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। इन तीन मुकाबलों के पॉइंट अंक तालिका में नहीं जोड़े जाते हैं।
नॉकआउट दौर से पहले टीम इंडिया ने लीग राउंड में सभी नौ विपक्षियों को हराया। उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। उसके बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड को हराया। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

Success Pages News Portal